Hathras Stampede Incident Stampede Broke Out During Satsang In Hathras – Amar Ujala Hindi News Live – Hathras Accident Live:घटना स्थल का Ncw प्रमुख ने किया दौरा, बोलीं


07:23 PM, 03-Jul-2024

हाथरस हादसे पर बाबा का आया पहला बयान

हाथरस में कोतवाली सिकंदराराऊ अंतर्गत फुलरई मुगलगढ़ी गांव में सत्संग के दौरान भगदड़ को लेकर साकार हरि बाबा उर्फ भोले बाबा का पहला बयान सामने आया है। साकार हरि बाबा ने कहा है कि मैं पहले ही वहां से चला गया था। उन्होंने इस हादसे के पीछे आयोजकों को जिम्मेदार बताया है। साथ ही उन्होंने घायलों के स्वस्थ होने की कामना की है। 

07:14 PM, 03-Jul-2024

24 घंटे बाद भी अपनों की तलाश में भटकते रहे लोग

हादसे के 24 घंटे बाद भी सत्संग में गए लोग लापता हैं। लापता लोगों की तलाश में परिजन इधर से उधर भटक रहे हैं। लापता लोगों के मोबाइल फोन बंद जा रहे हैं। जिससे परिजनों से उनका कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। तीन जुलाई को भी कई ऐसे परिजन शहर के बागला जिला अस्पताल परिसर में स्थित पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे और अपनों की तलाश करते रहे।

07:09 PM, 03-Jul-2024

पांच साल पहले गोंडा में भी सजा था नारायण साकार का दरबार

हाथरस के सिकंदराराऊ क्षेत्र फुलरई मुगलगढ़ी में नारायण साकार हरि महाराज उर्फ भोले बाबा के सत्संग में भगदड़ से हुई मौत को यहां जिसने भी सुना वह कोसता रह गया। पांच साल पहले सूरजपाल सिंह उर्फ नारायण साकार ने गोंडा जिले में भी सत्संग किया था। इसमें हजारों लोगों की भीड़ जुटी थी। इसमें भी बदइंतजामी के मामले निकलकर आए थे। हालांकि, आयोजकों ने किसी तरह से कार्यक्रम संपन्न करा लिया था।

06:01 PM, 03-Jul-2024

कैसे हो गए इतने पॉपुलर और किस वजह से हुआ ये हादसा

05:46 PM, 03-Jul-2024

अजय राय ने पीड़ितों से की मुलाकात

उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने हाथरस दुर्घटना में घायल हुए लोगों से मुलाकात की। बीते दिन हाथरस में आयोजित सत्संग में 121 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं 28 लोग घायल हो गए थे। 

 

05:42 PM, 03-Jul-2024

NCW प्रमुख बोलीं- तत्काल गिरफ्तार हो नारायण हरि सरकार

हाथरस हादसे पर राष्ट्रीय महिला आयोग की प्रमुख रेखा शर्मा ने कहा कि नारायण हरि साकार जो भी हो। उसने एक गैरकानूनी गतिविधि की है। मुझे लगता है कि उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। तत्काल ही गिरफ्तार किया जाना चाहिए। साथ ही पता लगाया जाए कि आखिर ये सब किसके कहने पर हो रहा था। इसके पीछे की क्या योजना थी। 

 

04:36 PM, 03-Jul-2024

हाथरस हादसे पर रूस के राष्ट्रपति पुतिन भी हुए आहत

उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुई दुर्घटना पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम नरेंद्र मोदी को शोक संदेश भेजा है। शोक संदेश में पुतिन ने लिखा है कि हाथरस में हुई दुर्घटना में घायल लोग जल्द ही ठीक हो जाए। इस दुखद दुर्घटना पर हमारी गहरी संवेदनाएं हैं। 

 

03:24 PM, 03-Jul-2024

प्रियंका गांधी ने जताया दुख

हाथरस हादसे को लेकर प्रियंका गांधी ने कहा, ‘हाथरस, उत्तर प्रदेश में सत्संग के दौरान भगदड़ की वजह से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मृत्यु एवं कई के घायल होने का समाचार हृदयविदारक है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। शोक-संतप्त परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं। राज्य सरकार से मेरी अपील है कि पीड़ितों को उचित मुआवजा देने एवं घायलों के उपचार की व्यवस्था की जाए।’

02:46 PM, 03-Jul-2024

कई पहलू हैं जिनपर जांच होना आवश्यक: सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस के हादसे पर कहा, ‘इस पूरी घटना की तह तक जाने के लिए शासन स्तर पर हमने कल भी व्यवस्था बनाई थी लेकिन हमारी प्राथमिकता राहत-बचाव कार्य थी। इस हादसे में 121 श्रद्धालुओं की मृत्यु हुई जो उत्तर प्रदेश के साथ-साथ हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश से जुड़े हुए थे।’

सीएम ने कहा, ‘इस कार्यक्रम में जो सज्जन अपना उपदेश देने आए थे उनकी कथा संपन्न होने के बाद, उनके मंच से उतरने के पर, उन्हें छूने के लिए महिलाओं का एक दल आगे बढ़ा तभी उनके पीछे एक भीड़ गई। इसी दौरान वे एक-दूसरे के ऊपर चढ़ते गए। सेवादार भी लोगों को धक्का देते रहे जिसके कारण यह हादसा हुआ। इस पूरी घटनाक्रम के लिए ADG आगरा की अध्यक्षता में एक SIT गठित की गई है जिसने प्रारंभिक रिपोर्ट सौंपी है। कई पहलू हैं जिनपर जांच होना आवश्यक है।’

02:35 PM, 03-Jul-2024

सीएम योगी बोले- दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि इस पूरे हादसे में 121 भक्तों की मौत हुई है। जो उत्तर प्रदेश के साथ साथ हरियाणा, राजस्थान और मध्यप्रदेश से भी जुड़े हुए थे। वहीं प्रदेश में हाथरस, बदायूं, कासगंज, अलीगढ़, एटा, ललितपुर, फैजाबाद, आगरा जनपद के लोग शामिल हैं। हाथरस के जिला अस्पताल में कई लोगों का इलाज चल रहा है। इस घटना के चश्मदीद से बात की उन्होंने बताया कि हादसा कार्यक्रम के दौरान ही हुआ। इस कार्यक्रम में जो सज्जन अपना उपदेश देने आए थे और मंच से उतरने के बाद जीटी रोड के पास उनका काफिला आया तो उसे छूने की कोशिश में महिलाओं का एक काफिला आगे बढ़ा और लोग इस हादसे का शिकार हो गए। इसका सबसे दुखद पहलू यह था कि जो सेवादार प्रशासन को भी अंदर नहीं जाने देते। ऐसे लोगों ने इस घटना को दबाने का प्रयास किया। इसकी जांच के लिए एडीजी आगरा की अगुवाई में एक कमेटी गठित की गई है। इस घटना की तह तक जाने के लिए उनसे कहा गया है। इस घटना में आयोजकों को भी पूछताछ के लिए भी बुलाया जाएगा। इस घटना की न्यायिक जांच होगी। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सीएम ने कहा कि क्या यह हादसा या साजिश? अगर साजिश है तो उसकी भी जांच की जाएंगी> इस तरह का हादसा दोबारा न हो इसके लिए एक एसओपी बनाई जाएंगी ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।





Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *