07:19 PM, 01-Jun-2024
ABP सी वोटर
भाजपा को 26-28 सीटें
कांग्रेस को 1-3 सीटें
अन्य को 0 सीटें
07:12 PM, 01-Jun-2024
मध्य प्रदेश के लिए इंडिया टीवी का सर्वे-
भाजपा 28-29 सीटें
कांग्रेस 0-1 सीटें
दावा- दिग्विजय सिंह हार रहे हैं। छिंदवाड़ा में नकुलनाथ भी हार सकते हैं..
न्यूज 24- टुडेज चाणक्य
भाजपा को 29 सीटें
कांग्रेस को 0 सीटें
अन्य को 0 सीटें
इंडिया टीवी
भाजपा को 28-29 सीटें
कांग्रेस को 0-1 सीटें
अन्य को 0 सीटें
06:58 PM, 01-Jun-2024
यहां देखें अभी तक के आंकड़े
06:41 PM, 01-Jun-2024
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश में 55 साल राज किया। इस दौरान लोकतंत्र की हत्या की। अब लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर अविश्वास। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को एक्जिट पोल की बहस में मैदान में आना चाहिए। इस तरह बहाना बनाकर भागना नहीं चाहिए। उन्होंने अटल की बात को याद करते हुए कहा कि उन्होंने सच कहा था कि हम यहां तुम वहां होंगे। आज वही हो रहा है।
06:25 PM, 01-Jun-2024
Exit Poll Results: सीएम का दावा- सभी 29 सीटें भाजपा जीतेगी
लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम चार जून को आएंगे। इससे पहले भोपाल स्थित भाजपा मीडिया सेंटर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मीडिया को संबोधित किया। इसमें उन्होंने प्रदेश की सभी 29 सीटों पर भाजपा की जीत का दावा किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में प्रधानमंत्री की सुनामी चल रही है। पूरे देश में 400 सीट की गूंज है। लोकसभा चुनाव के परिणाम शोध का विषय बनेगा।
06:07 PM, 01-Jun-2024
MP Election Exit Poll 2024: दो-तीन दिन बाद खरगे कहेंगे कि EVM में गड़बड़ी हो गई
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के इस दावे पर कि विपक्षी गठबंधन 295 से ज्यादा सीटें जीतेगा, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “उन्हें दो-तीन दिन कहने दें, इसके बाद वे कहेंगे कि EVM में गड़बड़ी हो गई। इस बार भाजपा-NDA मिलाकर 400 पार और अकेले भाजपा 370।”
06:00 PM, 01-Jun-2024
Exit Poll Results Live: 4.29 प्रतिशत कम हुई है वोटिंग
मध्य प्रदेश में चार चरणों मे मतदान हुआ था। निर्वाचन आयोग के अनुसार प्रदेश की 29 सीटों पर 66.87% मतदान हुआ है। पिछली बार प्रदेश में 71.16% मतदान हुआ था। इसके अनुसार इस बार 4.29% मतदान कम हुआ है। आयोग के आंकड़ों के अनुसार इस बार 69.37% पुरुष और 64.24% महिलाओं ने मतदान किया। प्रदेश की सभी सीटों में सबसे अधिक मतदान छिंदवाड़ा में 79.83% हुआ। वहीं, रीवा में सबसे कम 49.43% मतदान हुआ है।
05:27 PM, 01-Jun-2024
Exit Poll Results Live: कांग्रेस-भाजपा के अपने-अपने दावे
इस बार मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव का माहौल अलग ही नजर आया। दो ही प्रमुख दल यहां की सत्ता में रहे हैं। कांग्रेस को इस लोकसभा चुनाव से उम्मीदें हैं। कांग्रेस के कई नेताओं का दावा है कि वे प्रदेश में इस बार अच्छा परिणाम लाएंगे। 10 से 12 सीटें कांग्रेस के पाले में आ सकती हैं। वहीं भाजपा का दावा है कि सभी 29 सीटें उनकी पार्टी जीत रही है। क्लीन स्वीप करने की बात भाजपा नेता कह रहे हैं। हालांकि 4 जून को आने वाले नतीजे बताएंगे कि किसका दावा कितना सही साबित हुआ। कांग्रेस ने देशभर में 295 सीटों पर जीत मिलने का दावा किया है। साथ ही कांग्रेस ने एक घोषणा ये भी की है कि अब उनके नेता एग्जिट पोल की डिबेट में शामिल हो सकेंगे।
05:15 PM, 01-Jun-2024
Exit Poll Results 2024 Live: 2019 के चुनाव में कैसे रहे थे नतीजे
मध्य प्रदेश में लोकसभा की 29 सीटें हैं। बात करें 2019 के लोकसभा चुनावों की तो भारतीय जनता पार्टी ने 29 में से 28 सीटों पर जीत दर्ज की थी। कांग्रेस के पास छिंदवाड़ा लोकसभा सीट पहुंची थी। यहां से कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ ने जीत हासिल की थी। इस बार भाजपा ने छिंदवाड़ा सीट जीतने की अलग रणनीति बनाई थी। कई दिग्गज इस पर सीट पर पहुंचे थे। कई नेताओं ने अपना ठिकाना यहां बना लिया था। अब चार जून के नतीजे बताएंगे कि कमलनाथ को ही यहां का जनता ने स्वीकार किया है या भाजपा को मौका दिया जा रहा है।
05:09 PM, 01-Jun-2024
MP Exit Poll 2024 Live: एग्जिट पोल में BJP को भारी फायदा, इस बार क्लीन स्वीप का अनुमान, दिग्गी-नकुल भी हारेंगे
MP Exit Poll 2024 Live: एग्जिट पोल के आंकड़े बताएंगे इस बार किसकी बनेगी सरकार? पिछली बार आए थे सटीक नंबर
देश में सातवें चरण का मतदान खत्म होने के बाद लोकसभा चुनाव को लेकर एग्जिट पोल सामने आने वाले हैं। मध्य प्रदेश में चार चरणों में मतदान हुआ था। सभी 29 सीटों पर कयासों का बाजार गर्म है। हालांकि परिणाम 4 जून को आएंगे। यानी लोग एग्जिट पोल से यह अंदाजा तो लगा ही लेंगे कि एमपी में किस दल को कितनी सीटें मिलने जा रही हैं। Amar Ujala Mobile App और amarujala.com पर सभी एजेंसियों के एग्जिट पोल और सियासी अपडेट्स एक ही जगह पढ़ें।
2019 में सटीक रहा था दावा
2019 के लोकसभा चुनावों में इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया एक्जिट पोल ने दावा किया था कि प्रदेश की 29 में से 26 से 28 सीटों पर भाजपा की जीत होगी और ये नतीजे सही भी रहे थे। छिंदवाड़ा को छोड़कर भाजपा ने 28 सीटों पर जीत हासिल की थी। वोट प्रतिशत भी भाजपा के पक्ष में 57 प्रतिशत रहने का अनुमान था, जो वास्तव में 58 प्रतिशत के पार गया था। जन की बात और आईएएनएस-सीवोटर ने भाजपा को 24 और 21-24 सीटें मिलने का अनुमान लगाया था। सी-वोटर और और जन की बात ने 5-8 सीटें कांग्रेस को मिलने का अनुमान किया था, जो गलत साबित हुआ था।
अमर उजाला मोबाइल App नहीं, तो अभी करें डाउनलोड
अगर आपने अपने मोबाइल में अमर उजाला App अब तक डाउनलोड नहीं किया है तो तुरंत कर लीजिए। यहां आपको न केवल चुनावों के एग्जिट पोल और नतीजों से जुड़े अपडेट्स मिलेंगे, बल्कि अपने आसपास की हर खबर भी सबसे पहले मिलेगी। App डाउनलोड करने का सबसे आसान तरीका अपनाएं-
- गूगल या एपल प्ले स्टोर पर जाएं।
- अमर उजाला सर्च करें।
- अमर उजाला एप का ऑप्शन दिखते ही उसे डाउनलोड कर लें।
ये एग्जिट पोल है क्या?
दरअसल एग्जिट पोल एक तरह का चुनावी सर्वे होता है। मतदान वाले दिन जब मतदाता वोट देकर पोलिंग बूथ से बाहर निकलता है तो वहां अलग-अलग सर्वे एजेंसी और न्यूज चैनल के लोग मौजूद होते हैं। वह मतदाता से वोटिंग को लेकर सवाल पूछते हैं। इसमें उनसे पूछा जाता है कि उन्होंने किसको वोट दिया है? इस तरह से हर विधानसभा के अलग-अलग पोलिंग बूथ से वोटर्स से सवाल पूछा जाता है। मतदान खत्म होने तक ऐसे सवाल बड़ी संख्या में आंकड़े एकत्र हो जाते हैं। इन आंकड़ों को जुटाकर और उनके उत्तर के हिसाब से अंदाजा लगाया जाता है कि पब्लिक का मूड किस ओर है? मैथमेटिकल मॉडल के आधार पर ये निकाला जाता है कि कौन सी पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती हैं? इसका प्रसारण मतदान खत्म होने के बाद ही किया जाता है।
ओपिनियन पोल और एग्जिट पोल में क्या होता है अंतर?
ओपिनियन पोल चुनाव से पहले करवाए जाते हैं। ओपिनियन पोल में सभी लोगों को शामिल किया जाता है, भले ही वो वोटर हों या न हों। ओपिनियन के रिजल्ट के लिए चुनावी दृष्टि से क्षेत्र के प्रमुख मुद्दों पर जनता की नब्ज को टटोलने का प्रयास किया जाता है। इसके तहत क्षेत्रवार यह जानने की कोशिश की जाती है कि जनता किस बात से नाराज और किस बात से संतुष्ट है।
एग्जिट पोल मतदान के तुरंत बाद किया जाता है। एग्जिट पोल में केवल वोटर्स को ही शामिल किया जाता है। मतलब इसमें वही लोग शामिल होते हैं, जो वोट डालकर बाहर निकलते हैं। एग्जिट पोल निर्णायक दौर में होता है। मतलब इससे पता चलता है कि लोगों ने किस पार्टी पर भरोसा जताया है। एग्जिट का प्रसारण मतदान के पूरी तरह से खत्म होने के बाद ही किया जाता है।