Maharashtra Chief Minister Eknath Shinde Announce 11 Crore Rupees Reward To T20 World Cup Champion Indian Team – Amar Ujala Hindi News Live


Maharashtra Chief Minister Eknath Shinde announce 11 crore rupees reward to T20 World cup Champion Indian team

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री शिंदे के साथ रोहित शर्मा
– फोटो : Screen Grab

विस्तार


टी20 विश्व कप 2024 की विजेता टीम में शामिल महाराष्ट्र के खिलाड़ियों का शुक्रवार को सम्मान किया गया। इस दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विश्व विजेता टीम के लिए बड़ा एलान किया। शिंदे ने भारतीय टीम को 11 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने सहयोगी टीम के सदस्य पारस म्हाम्ब्रे और अरुण कनाडे के योगदान की प्रशंसा करते हुए उन्हें सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने मुंबई पुलिस की गुरुवार को विजय परेड के दौरान भीड़ प्रबंधन की भी सराहना की। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री अजीत पवार और देवेंद्र फडनवीस भी मौजूद थे। 

 



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *