New Odisha Cm Mohan Charan And Deputy Cms Profile News In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live


New Odisha CM Mohan Charan and deputy cms Profile News In Hindi

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन माझी
– फोटो : AMAR UJALA

विस्तार


ओडिशा में बुधवार को नई सरकार का शपथग्रहण हो गया। मोहन चरण माझी ने राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। वह ओडिशा में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री बने हैं। उनके साथ उनकी कैबिनेट में शामिल दो उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा और कनक वर्धन सिंह देव समेत ने शपथ ली। इसके अलावा 13 अन्य विधायकों को भी मंत्रिमंडल में जगह मिली है। इस तरह से ओडिशा की नई सरकार में मुख्यमंत्री समेत कुल 16 लोग शामिल हैं। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी दोनों उपमुख्यमंत्रियों से उम्र में सबसे छोटे हैं। उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंह देव पूरे मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा संपत्ति वाले मंत्री हैं। 

आइये जानते हैं ओडिशा के नए मंत्रिमंडल के बारे में…

उम्र मंत्री सीट शिक्षा संपत्ति (करोड़ रुपये में)
52 मोहन चरण माझी क्योंझर (एसटी) स्नातक पेशेवर 1.98
67 कनक वर्धन सिंह देव पटनागढ़ 12वीं पास 67.31
57 प्रभाती परिडा नीमापारा स्नातकोत्तर 3.64
28 सूर्यवंशी सूरज धामनगर (एससी) स्नातक पेशेवर 0.6
46 नित्यानंद गोंड उमरकोट (एसटी) स्नातकोत्तर 0.61
56 पृथ्वीराज हरिचंदन चिलिका स्नातकोत्तर 0.76
54 रबी नारायण नाइक कुचिंडा (एसटी) 12वीं पास 1
48 गणेश राम सिंहखुंटिया जशीपुर (एसटी) अन्य 1.01
52 मोहन चरण माझी क्योंझर (एसटी) स्नातक पेशेवर 1.98
66 प्रदीप बाल सामंत सुकिंडा डॉक्टरेट 17.3
57 बिभूति भूषण जेना गोपालपुर स्नातक 2.23
64 सुरेश पुजारी ब्रजराजनगर स्नातकोत्तर 2.97
48 गोकुलानंद मलिक पोलासरा स्नातक 4.92
38 संपद चंद्र स्वैन पारादीप स्नातकोत्तर 4.97
60 कृष्ण चंद्र पात्रा ढेंकनाल स्नातकोत्तर 7.67

 



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *