12:15 PM, 03-Jul-2024
पीएम मोदी ने आगे कहा, ‘संविधान के शब्द हमारे लिए मूल्य हैं। संविधान हमारी सबसे बड़ी प्रेरणा रहे, यही प्रयास करते रहते हैं।’
12:12 PM, 03-Jul-2024
पीएम मोदी ने आगे कहा, ‘संविधान के 75वें वर्ष में हम प्रवेश कर रहे हैं। इसलिए एक सुखद सहयोग है। मेरे जैसे देश में बहुत से लोग हैं, जिनके परिवार में किसी का राजनीति से कोई सरोकार नहीं रहा है। मगर अब वो लोग आज देश में ऊंचे पद पर सेवा दे रहे हैं। इसका कारण बाबा अंबेडकर द्वारा दिया गया संविधान है।’
12:12 PM, 03-Jul-2024
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘मैं कहता था कि उनके मुंह में घी शक्कर। वो बार-बार ढोल पीट रहे थे कि एक तिहाई सरकार। अब एक तिहाई हुआ है। दो तिहाई बचा हुआ है। इसलिए उनके मुंह में घी शक्कर।’
12:12 PM, 03-Jul-2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में कहा, ‘तीसरी बार मौका मिलना ऐतिहासिक है। सांसदों ने सदन की गरिमा बढ़ाई है।’
12:07 PM, 03-Jul-2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब दे रहे हैं।
11:49 AM, 03-Jul-2024
घटना दिल दहला देने वाली: अवधेश सिंह
हाथरस हादसे पर एसपी सांसद अवधेश सिंह ने कहा, ‘यह घटना दिल दहला देने वाली है। इसके लिए सरकार जिम्मेदार है। ऐसा लग रहा है कि सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी नहीं निभाया है। यह प्रशासन और पुलिस की लापरवाही है। इतना बड़ा आयोजन होने वाला था, वहां उचित व्यवस्था होनी चाहिए थी। हमें उम्मीद है कि सरकार घायलों की जान बचाने के लिए काम करेगी। इसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए और उच्च स्तरीय जांच का आदेश दिया जाना चाहिए। शोक संतप्त परिवारों को वित्तीय सहायता दी जानी चाहिए।’
11:44 AM, 03-Jul-2024
हाथरस हादसे में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त करने के लिए राज्यसभा में मौन रखा गया। स्पीकर जगदीप धनखड़ ने कहा, ‘जैसे की आपको पता है कि हाथरस में कई लोगों की जान चली गई। हादसा वाकई डरावना था।’
11:15 AM, 03-Jul-2024
धर्म के नाम पर राजनीति करते हैं: महुआ माजी
हाथरस की घटना पर JMM सांसद महुआ माजी ने कहा, ‘यह दुर्भाग्यपुर्ण है, महिला सशक्तिकरण, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का दावा करने वाली केंद्र सरकार कहीं से भी महिलाओं को सुरक्षित नहीं रख पा रही है। धर्म के नाम पर राजनीति करते हैं… जब संख्या से अधिक लोग वहां पहुंचे तो प्रशासन को इस पर संज्ञान लेना चाहिए था… भाजपा सोचती है कि जनता को धर्म का अफीम पिलाकर चुनाव जीत जाएंगे, ऐसा नहीं हो सकता है।’
11:15 AM, 03-Jul-2024
राहुल गांधी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
दिल्ली भाजपा नेताओं ने हिंदुओं पर टिप्पणी को लेकर कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
11:10 AM, 03-Jul-2024
बहुत दर्दनाक घटना: अखिलेश यादव
हाथरस हादसे पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख और सांसद अखिलेश यादव ने कहा, ‘यह बहुत दर्दनाक घटना है। हम इस घटना से दुखी हैं। इस घटना के लिए उत्तर प्रदेश सरकार और प्रशासन पूरी तरह से जिम्मेदार है। इस घटना में लोगों की जान सरकार की लापरवाही के कारण हुई है। कुछ घायलों की मौत उचित इलाज के अभाव में हुई। इस घटना के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है। यह पहली घटना नहीं है जिसमें लापरवाही देखने को मिली। बड़ी सभाओं के लिए एसओपी बनाई जानी चाहिए ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि ऐसी घटनाएं फिर से न हों।’